अपनी तो जैसे तैसे (Apni to jaise taise lyrics in hindi) -
अपनी, तो जैसे तैसे
भांग, धतूरा खाके
कट जाएगी...
आपका, क्या होगा,
ओ गौरां रानी
आपके, पैरों की पायल,
है बड़ी ही, कीमती
मेरे तो, पैरों में घुँघरू
बोले हैं, छम छम छम छम
आपका, क्या होगा,
ओ गौरां रानी
अपनी, तो जैसे तैसे...
आपके, अंगो का लंहगा,
है बड़ा ही, कीमती
मेरे तो, अंग मृग छाला
तन पर है, रमी भबूति
आपका, क्या होगा,
ओ गौरां रानी
अपनी, तो जैसे तैसे...
आपके, माथे का टीका,
है बड़ा ही कीमती
मेरे तो, सर पर जूड़ा
जूड़े से, बहती गंगा
माथे पर, है चंदा,
ओ गौरां रानी
अपनी, तो जैसे तैसे...
आपके, गले का हरवा,
है बड़ा ही कीमती
मेरे तो, गले नाग हैं
बिच्छू है, और ततैईया
आपका, क्या होगा,
ओ गौरां रानी
अपनी, तो जैसे तैसे...
आपके, हाथों का चूड़ा,
है बड़ा ही कीमती
मेरे तो, हाथ कमण्डल
दूजे में, डम डम डमरू
आपका, क्या होगा,
ओ गौरां रानी
अपनी, तो जैसे तैसे...
.png)
If you liked this post please do not forget to leave a comment. Thanks