जय सियाराम जय सियाराम जपले प्यारे जय सियाराम (Jai siyaram jai siyaram japle pyare jai siyaram lyrics in hindi) -
जय सियाराम,जय सियाराम,
जप ले प्यारे जय सियाराम,
सियाराम के जपने से,
बन जाए तेरे बिगड़े काम |
जय सियाराम जय सियाराम जप ले...
हो राजाराम, सीताराम, राजाराम, सीताराम...
सरयू तट पर धूम मची है,
आज अवध दुल्हन सी सजी है,
बज रहे ढोल नगाड़े हो देखो,
अवध पधारे अवध पति है,
संतो के हुए पुराण काम,
जयकारे गूंजे अविराम ॥
जय सियाराम,जय सियाराम,
जप ले प्यारे जय सियाराम...
हो राजाराम, सीताराम, राजाराम, सीताराम...
सज गए आंगन द्वारे
बारी,आन बिराजे अवध बिहारी,
आन बिराजे भगवाधारी,
आन बिराजे भगवाधारी,
दर्शन को तरसे नरनारी,
राजतिलक की करो तैयारी,
घरघर फहरा भगवा रंग,
नाचे गाए रे बजरंग ॥
जय सियाराम,जय सियाराम,
जप ले प्यारे जय सियाराम...
हो राजाराम, सीताराम,राजाराम, सीताराम...
देव सुमन बरसा रहे हैं,
भक्त भजन तेरे गा रहे हैं,
सियाराम की शोभा देखकर
सबके मन हर्षा रहे हैं,
सत्य की हो गई जय
जयकार, राम बने मेरे सरकार ॥
जय सियाराम,जय सियाराम,
जपले प्यारे जय सियाराम...
हो राजाराम,सीताराम, राजाराम, सीताराम...
.png)
If you liked this post please do not forget to leave a comment. Thanks