काशी वाले से मिलना बड़ा जरूरी (Kashi wale se milna bada jaruri lyrics in hindi) -
काशी वाले से मिलना बड़ा जरूरी
ओ काशी वाले से मिलना बड़ा जरूरी ।
ओ डमरू वाले से मिलना बड़ा जरूरी ॥
मिलना बड़ा जरूरी ओ भोले
मिलना बड़ा जरूरी ॥
ओ काशी वाले से मिलना बड़ा...
जो मैं होती पवन बंसती
झोंका बन कर आती ।
जो मैं होती गंगा यमुना
नित तुमको नहलाती ॥
बन ना सकी मैं गंगा यमुना ॥
ये मेरी मज़बूरी
ओ काशी वाले से मिलना बड़ा...
जो मैं होती तेरी पुजारिन
तेरे मंदिर आती ।
जो मैं होती उज्जैन नगरिया
तेरा दर्शन पाती ।
बन ना सकी मैं उज्जैन नगरिया ॥
ये मेरी मज़बूरी
ओ काशी वाले से मिलना बड़ा...
जो मैं तेरा पता जानती
ख़त लिख के भिजवाती ।
सब भक्तों को संग में ले के
तुमसे मिलने आती ॥
पता तेरा मेरे पास नहीं ॥
ये मेरी मज़बूरी
ओ काशी वाले से मिलना बड़ा...
जो मैं होती काली बदरिया
छम छम नीर बहाती ।
गरज़ गरज़ के बरस बरस के
नित तुम को नहलाती ॥
बन ना सकी मैं कारी बदरिया ॥
ये मेरी मज़बूरी
ओ काशी वाले से मिलना बड़ा...
जो मैं होती पास तुम्हारे
झूम झूम कर गाती ।
हाथ पकड़ कर तुमको
भोले मन के भाव सुनाती ॥
मेरी तो मज़बूरी ये भोले ॥
तेरी क्या मज़बूरी
ओ काशी वाले से मिलना बड़ा...
.png)
If you liked this post please do not forget to leave a comment. Thanks