मईया ऊंचे भवन विराजो (Maiya unche bhawan virajo jaikara gunje gali gali lyrics in hindi) -
मईया ऊंचे भवन विराजो,
जयकारा गूंजे गली गली
जयकारा गूंजे गली गली
मईया ऐसी चौकी सजाऊँ,
तेरा दर्शन होवे घड़ी घड़ी
मईया ऊंचे भवन...
मईया ऐसी ज्योति जलाऊँ,
उजियारा होवे गली गली
मईया ऊंचे भवन...
मईया ऐसी लगन लगाऊँ,
जगराता होवे गली गली
मईया ऊंचे भवन...
मईया ऐसा ललना देना,
किलकारी गूंजे गली गली
मईया ऊंचे भवन...
मईया ऐसा भोग लगाना,
भंडारे होवे गली गली
मईया ऊंचे भवन...
मईया ऐसी शक्ति देना,
नारी ना अबला होवे कभी
मईया ऊंचे भवन...
मईया ऐसा दर्शन देना,
सूरत ना भूलूँ कभी तेरी
मईया ऊंचे भवन...
.png)
If you liked this post please do not forget to leave a comment. Thanks