नमः शिवाय नमः शिवाय दो मंत्रों की माला है (Namo shivaye namo shavaye do mantro ki mala lyrics in hindi) - Bhaktilok

Roshan Lal Bind

नमः शिवाय नमः शिवाय दो मंत्रों की माला है (Namo shivaye namo shavaye do mantro ki mala lyrics in hindi) - Bhaktilok

नमः शिवाय नमः शिवाय दो मंत्रों की माला है (Namo shivaye namo shavaye do mantro ki mala lyrics in hindi) - 


नमः शिवाय नमः शिवाय 

दो मंत्रों की माला है ।

जाकर कह दो पार्वती से 

आया डमरू वाला है ॥


ना मुकुट है शीश पे उनके 

ना कोई पहने सेहरा है ॥

काली जटाओं के बीच में 

बहती गंग धारा है ।

जाकर कह दो पार्वती से 

आया डमरू वाला है ।

नमः शिवाय नमः शिवाय 

दो मंत्रों की...


ना कुण्डल है कान में उनके 

ना पहने फूल हार हैं ॥

गले में उनके सर्प विराजे 

बीच में मुंडन माल है ।

जाकर कह दो पार्वती से 

आया डमरू वाला है ।

नमः शिवाय नमः शिवाय 

दो मंत्रों की...


ना चोला है तन पे उनके 

ना पहने आभूषण है ॥

भस्मी रमाए आया जोगी 

कमर बांध मृगछाला है ।

जाकर कह दो पार्वती से 

आया डमरू वाला है ।

नमः शिवाय नमः शिवाय 

दो मंत्रों की...


ना हाथी घोड़ा है उनके 

ना कोई संगी साथी है ॥

बैल पे चढ़के आया भोला 

भूत प्रेत बाराती हैं ।

जाकर कह दो पार्वती से 

आया डमरू वाला है ।

नमः शिवाय नमः शिवाय 

दो मंत्रों की...


ना महल दो महला उनके 

ना कोई ठौर ठिकाना है ॥

कैलाश पे वास वोह करता 

उसका रूप निराला है ।

जाकर कह दो पार्वती से 

आया डमरू वाला है ।

नमः शिवाय नमः शिवाय 

दो मंत्रों की माला है ।

जाकर कह दो पार्वती से 

आया डमरू वाला है ॥



Post a Comment

0Comments

If you liked this post please do not forget to leave a comment. Thanks

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !