ओ साँवरे हम तेरे पुजारी रखना मोहन लाज हमारी (O Saanware Hum Tere Pujari Lyrics in Hindi) - Bhaktilok

Roshan Lal Bind

 ओ साँवरे हम तेरे पुजारी रखना मोहन लाज हमारी (O Saanware Hum Tere Pujari Lyrics in Hindi) - 


ओ साँवरे हम तेरे पुजारी 

रखना मोहन लाज हमारी,

तुमसे हमारी,पुरानी हैं यारी 

रखना मोहन लाज हमारी,


तेरे बिना हम कैसे जियेंगे 

आंसू विरह के कैसे पियेंगे 

आ के पकड़ लो बांह हमारी,

ओ मेरे मोहन ओ गिरधारी 

ओ साँवरे हम तेरे पुजारी 

रखना मोहन लाज हमारी,


जैसा रखोगें हम रह लेंगे 

मुख से कभी भी उफ़ ना कहेंगे 

चाहे तो ले लो परीक्षा हमारी,

ओ मेरे मोहन ओ गिरधारी 

ओ साँवरे हम तेरे पुजारी 

रखना मोहन लाज हमारी,


कोई भी दर से खाली ना जाये 

तेरी कृपा उसपे हो जाये ,

इतनी कृपा तो करना मुरारी 

ओ मेरे मोहन ओ गिरधारी ,

ओ साँवरे हम तेरे पुजारी 

रखना मोहन लाज हमारी,


Post a Comment

0Comments

If you liked this post please do not forget to leave a comment. Thanks

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !