राम मेरी सच्ची सरकार (Ram meri sachi sarkaar lyrics in hindi) -
राम मेरी सच्ची सरकार
धुनः- दिल के अरमा आंसुओं में बह गए
राम ही मेरी सच्ची सरकार है।
राम बिन सूना सूना संसार है।।
शाहों का शाह पातशाह संसार का।।
राम ही इस जगत का आधार है राम
अविनाशी निरभौ राम निरवैर है।।
घट घट बासी घट घट जाननहार है-राम
सर मेरा दर दर पै झुक सकता नहीं।।
झुकता केवल राम के दरबार है-राम
दुनियां का दाता ‘‘मधुप’’ इक राम है।।
राम ही हम सब का पालनहार है-राम।
.png)
If you liked this post please do not forget to leave a comment. Thanks