तुझपे दिल मैं हारी (Tujh pe dil main haari lyrics in hindi) - Bhaktilok

Roshan Lal Bind

 तुझपे दिल मैं हारी (Tujh pe dil main haari lyrics in hindi) - 


तुझपे दिल मैं हारी मेरे बाँके बिहारी 

बाँके बिहारी मेरे बाँके बिहारी 

तुझपे दिल मैं हारी मेरे बाँके...


आई हूँ जबसे मथुरा नगरिया 

भूली दुनियाँ सारी मेरे बाँके बिहारी 

तुझपे दिल मैं हारी मेरे बाँके...


एक झलक तेरी देखी है जब से 

भूली सुध बुध सारी मेरे बाँके बिहारी 

तुझपे दिल मैं हारी मेरे बाँके...


मोर मुकुट तेरे सिर पे सोहे 

सूरत लागे प्यारी मेरे बाँके बिहारी 

तुझपे दिल मैं हारी मेरे बाँके...


बिन देखे तुम्हें चैन ना आवे 

लागी लगन तुम्हारी मेरे बाँके बिहारी 

तुझपे दिल मैं हारी मेरे बाँके...


गली गली में बदनाम हो गई 

करके तुम संग यारी मेरे बाँके बिहारी 

तुझपे दिल मैं हारी मेरे बाँके...


ये दिल तुझपे कुर्बान कन्हईया 

मैं तो हो गई तुम्हारी मेरे बाँके बिहारी 

तुझपे दिल मैं हारी मेरे बाँके...


जब से तेरी लगन लगी है 

हंस रही दुनियाँ सारी मेरे बाँके बिहारी 

तुझपे दिल मैं हारी मेरे बाँके...


Post a Comment

0Comments

If you liked this post please do not forget to leave a comment. Thanks

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !