सूर्य उपासना लिरिक्स (Surya Upasana Lyrics in Hindi ) - Surya Bhajan Surya Upasana - Bhaktilok
सूर्य उपासना लिरिक्स (Surya Upasana Lyrics in Hindi ) -
जय जय सूर्य देव भगवाना
महातेज प्रभु रूप सुहाना
नित नित करूं तुम्हें प्रणाम
जय भगवान जय जय सूर्य भगवान
रवि दिवाकर दादश नामा
जपत नाम पूरण हो कामा
करू निरंतर तेरा ध्यान
जय भगवान जय जय सूर्य भगवान
सूर्य भास्कर देव निराला
सारे जग में करें डजाला
महिमा प्रभु की बड़ी महान
जय भगवान जय जय सूर्य भगवान
जय गुरुदेव सूर्य भगवाना
आपसे पाए ज्ञान हनुमाना
आपके पुत्र शनि भगवान
जय भगवान जय जय सूर्य भगवान
सात अश्व के रथ पर विराजे
मोहित मुकुट शीश पे साजे
शक्ति बल में तुम बलवान
जय भगवान जय जय सूर्य भगवान
छठ माई का पर्व जो आए
भक्त हजारों अर्ध चढ़ाए
फल फूलों से करें सम्मान
जय भगवान जय जय सूर्य भगवान
सूर्य नारायण विष्णु स्वरूप
भानु दिवाकर नाम सत्य रूप
जपो सूर्य के द्वादश नाम
जय भगवान जय जय सूर्य भगवान
सूर्य की महिमा सबने गाई
सारे जग में कृति छाई
देव असुर पाए वरदान
जय भगवान जय जय सूर्य भगवान
सूर्य कुंड की महिमा भारी
इसके जल में मिटे बीमारी
सूर्य देव का तीर्थ महान
जय भगवान जय जय सूर्य भगवान
प्रातः काल का नियम बनाओ
सूर्य देव को अर्थ चढ़ाओ
हर मुश्किल होगी आसान
जय भगवान जय जय सूर्य भगवान
सबसे बड़ी है सूर्य की पूजा
इनके जैसा देव न दूजा
करें प्रभु सबका कल्याण
जय भगवान जय जय सूर्य भगवान
नर्म धूप जो सूर्य की खाए रोग मिटे रोगी हरसाए
वैध हकीम बताते ज्ञान
जय भगवान जय जय सूर्य भगवान
सूर्य की किरणें जब लहराए
जगमग सारा जग हो जाए
सुखदाता रवि देव महान
जय भगवान जय जय सूर्य भगवान
दिनकर सूर्य दिनेश कहाये
पाप श्राप से मुक्ति दिलाए
दुष्टो के तोड़े अभिमान
जय भगवान जय जय सूर्य भगवान
कनक बदन कुंडल मन भाए
मुतियन माला गले में सोहे
पद्मासन पर करें विश्राम
जय भगवान जय जय सूर्य भगवान
सात अश्व रहे सूर्य के साथी
घूमे संग संग यह दिन राती
सारथी बने अरुण भगवान
जय भगवान जय जय सूर्य भगवान
If you liked this post please do not forget to leave a comment. Thanks