कैसे भूलूँ तेरे एहसान ओ माँ
है मेरी जान में तेरी जान ओ माँ
कैसे भूलूँ तेरे एहसान ओ माँ
है मेरी जान में तेरी जान ओ माँ।
मुझे प्यार से तूने पाला ओ माँ
लगी जब भी ठोकर संभाला ओ माँ
कहा मेरा तूने टाला ना माँ
मैं वारि वारि जाऊं मेरी मैया तेरे प्यार पे
ये जिंदगी भी वार दूँ माँ तेरे उपकार पे
माँ तेरे उपकार पे
मैंने माना तुझे भगवान ओ माँ
है मेरी जान में तेरी जान ओ माँ।
मेरे दुःख में आंसू बहाती रही
मुझे गाकर लोरी सुनाती रही
मेरी सारी भूलें भुलाती रही
मेरा तो वही स्वर्ग है माँ
तेरे जहाँ पाँव हैं
है तेरा आशीर्वाद
तेरी ममता की छाँव है
माँ जहा तेरे पाँव हैं
कौन होगा तेरे समान ओ माँ
है मेरी जान में तेरी जान ओ माँ।
तूने सौ गम भी सहे
मेरी खुशियों के लिए
दी हमेशा ये दुआ
बेटा सदियों को जिए
तूने बुझने ना दिए
मेरी हसरत के दिए
मेरे अरमान सभी पुरे
माँ तूने किये
मेरी आँख ना होने दी
तूने ना दी नम
मैं जो कुछ भी हूँ
है माँ तेरा करम
मैं पुजू तुझे है ये है
मेरा धरम
कहा तेरा मानूंगा
तेरी क़सम
मिले जो मुझे फिर जनम
जहाँ मैं फिर जाऊँ मैं
तू फिर से मेरी माँ बने
बेटा तेरा कहाऊं मैं
और कोई नहीं अरमान ओ माँ
और कोई नहीं अरमान ओ माँ
है मेरी जान में तेरी जान ओ माँ।
कैसे भूलूँ तेरे एहसान ओ माँ
है मेरी जान में तेरी जान ओ माँ
कैसे भूलूँ तेरे एहसान ओ माँ
है मेरी जान में तेरी जान ओ माँ।
If you liked this post please do not forget to leave a comment. Thanks