अपनी पायल का घुँघरू (Apni payal ka ghunghroo lyrcs in hindi) - Bhaktilok

Roshan Lal Bind

अपनी पायल का घुँघरू (Apni payal ka ghunghroo lyrcs in hindi) - 


अपनी पायल का घुँघरू बना लो मुझे 

ओ चरनों से अब लिपटा लो मुझे 

अपनी पायल का घुँघरू


पैरों में बँध कर श्री राधे छम-छम छम कर डोलूँ 

जनम जनम के पापों को चरनों से लिपट कर धो लूँ 

ओ घुँघरू में मिला के सजा लो मुझे 

अपनी पायल का घुँघरू


जब जब चरन धरूँ धरती पर तब-तब बजा करूँ मैं 

झनकारों में मिलकर राधे उनमें जड़ा रहूँ मैं 

ओ ताल सुर से हटूँ तो सम्भालो मुझे 

अपनी पायल का घुँघरू


इन चरनों में बँध कर मेरी क़िस्मत जाग उठेगी 

लिपटा रहूँ पागल बन कर के मन की कली खिलेगी 

ओ झूठी दुनियाँ से अब तो बचा लो मुझे 

अपनी पायल का घुँघरू


राधा राधा राधा राधा राघा 

राधा राधा राधा राधा 

जय जय राधा श्री राधा श्री राधा 

जय जय राधा श्री राधा श्री राधा 

राधा राधा राधा राधा राघा 

 

Post a Comment

0Comments

If you liked this post please do not forget to leave a comment. Thanks

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !