ब्रज की गली गली में शोर (Brij ki gali gali mein shor lyrics in hindi)
ब्रज की गली गली में शोर
आयो आयो माखन चोर
आयो माखन चोर आयो
आयो माखन चोर
बृज की गली गली में शोर...
नन्द भवन में आनंद बरसे
हो आनंद बरसे
नन्द यशोदा को मनवा हरषे
हो मनवा हरषे
आनंद को ओर ना छोर आयो
आयो माखन चोर
बृज की गली गली में शोर...
बाज उठी मंगल शहनाई
हो मंगल शहनाई
जन्म लियो है कुंवर कन्हाई
हो कुंवर कन्हाई
कूके कोयल पपीहा मोर आयो
आयो माखन चोर
बृज की गली गली में शोर...
हिलमिल सखियाँ मंगल गावें
हो मंगल गावें
ग्वाल बाल सब धूम मचावें
हो धूम मचावें
सबके मन में उठे हिलोर आयो
आयो माखन चोर
बृज की गली गली में शोर...
धन्य यशोदा तेरो लाला
हो तेरो लाला
सारे जग का है रखवाला
हो है रखवाला
कहे ‘चित्र विचित्र’ कर जोर आयो
आयो माखन चोर
बृज की गली गली में शोर...
.png)
If you liked this post please do not forget to leave a comment. Thanks