अपनी तो जैसे तैसे (apni to jaise taise lyrics in hindi) -
अपनी तो जैसे तैसे
भांग धतूरा खाके
कट जाएगी...
आपका क्या होगा ओ गौरां रानी
आपके पैरों की पायल है बड़ी ही कीमती
मेरे तो पैरों में घुँघरू
बोले हैं छम छम छम छम
आपका क्या होगा ओ गौरां रानी
अपनी तो जैसे तैसे...
आपके अंगो का लंहगा है बड़ा ही कीमती
मेरे तो अंग मृग छाला
तन पर है रमी भबूति
आपका क्या होगा ओ गौरां रानी
अपनी तो जैसे तैसे...
आपके माथे का टीका है बड़ा ही कीमती
मेरे तो सर पर जूड़ा
जूड़े से बहती गंगा
माथे पर है चंदा ओ गौरां रानी
अपनी तो जैसे तैसे...
आपके गले का हरवा है बड़ा ही कीमती
मेरे तो गले नाग हैं
बिच्छू है और ततैईया
आपका क्या होगा ओ गौरां रानी
अपनी तो जैसे तैसे...
आपके हाथों का चूड़ा है बड़ा ही कीमती
मेरे तो हाथ कमण्डल
दूजे में डम डम डमरू
आपका क्या होगा ओ गौरां रानी
अपनी तो जैसे तैसे...
.png)
If you liked this post please do not forget to leave a comment. Thanks