जन्मदिन आया है मेरे श्याम धनी का धूम मचाओ रे (janamdin aaya hai mere shyam dhani ka dhoom machao re lyrics in hindi)
जन्मदिन आया है मेरे श्याम धनी का
धूम मचाओ रे जन्मदिन आया है।
बांटो बधाई झूम झूम के मंगल गाओ रे।
जन्मदिन आया है...
टॉफ़ी बिस्कुट केक भी लाओ बंदन वार सजाओ जी
रंग बिरंगे गुब्बारों की लड़िया लगाओ रे।
जन्मदिन आया है...
सुंदर सुंदर गजरे लाओ बाबा को पहनायंगे
महक उठे मंदिर बाबा इत्र उड़ाओ रे।
जन्मदिन आया है...
पचरंगी बागा भी लाओ जयपुरिया पगड़ी लाओ
बनडा आज बनाकर इनको लाड लड़ाओ रे।
जन्मदिन आया है...
छप्पन भोग का थाल सजाओ दीप जलाओ हिल मिलके
चोखनी संग तुम भी प्रियंका भजन सुनाओ रे।
जन्मदिन आया है...
.png)
If you liked this post please do not forget to leave a comment. Thanks