चलो बाबा नीम करौली (Chalo baba neem karoly lyrics in hindi) - Bhaktilok

Roshan Lal Bind

 चलो बाबा नीम करौली (Chalo baba neem karoly lyrics in hindi) - 


चली भक्तों की टोली.

बाबा नीम करौली.

भरे सबकी ही झोली बाबा.

जिनका मंदिर निराला.

वही कैंची धाम वाला .

करे दिल में उजाला बाबा.... 

बाबा बाबा


भक्ति में हनुमान की बाबा?,

हो के मगन यूं खो गए.

भेद रहा न कोई उनमें ,

रूप उन्हीं का हो गए.

वो बाबा कम्बल वाले .

गिरे भक्तों को संभालें.

हर संकट में रखवाले बाबा. 

बाबा बाबा


प्रेम से सबको देखें बाबा,

भेद नहीं कोई करते.

राम नाम बुलवाते सबसे,

सबके दुखड़े हरते.

जहाँ दृष्टि है डाली .

मिट जाए रात काली

कभी भेजे न खाली बाबा।

जिनका मंदिर निराला.

वही कैंची धाम वाला करे।

दिल में उजाला बाबा...


चली भक्तों की टोली.

बाबा नीम करौली.

भरे सब की ही झोली बाबा

जिनका मंदिर निराला. 

वही कैंची धाम वाला.

करें दिल में उजाला बाबा...


Post a Comment

0Comments

If you liked this post please do not forget to leave a comment. Thanks

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !