जब कोई नहीं आता मेरे बाबा आते है मेरे दुःख के दिनों में वो बड़े काम आते है (jab koi nahi aate mera baba aate hai mere dukh ke dino maine lyrics in hindi) - Bhaktilok

Roshan Lal Bind

 जब कोई नहीं आता मेरे बाबा आते है मेरे दुःख के दिनों में वो बड़े काम आते है (jab koi nahi aate mera baba aate hai mere dukh ke dino maine lyrics in hindi) - 


जब कोई नहीं आता मेरे बाबा आते है ।

मेरे दुःख के दिनों में वो बड़े काम आते है ॥


मेरे नैया चलती है, पतवार नहीं होती ।

किसी और को अब मुझको तरकर नहीं होती ॥

मै डरता नहीं जग से, श्याम साथ आते है ।

मेरे दुःख के दिनों में वो बड़े काम आते है ॥


कोई भक्ति करे उनकी, वो उनका हो जाए ॥

कोई याद करे उनको दुःख हल्का हो जाए ।

ये बिन बोले सब कुछ पहचान जाते है ।

मेरे दुःख के दिनों में वो बड़े काम आते है ॥


ये इतने बड़े होकर, दीनो से प्यार करे ।

अपने भक्तो के दुःख को वो पल में दूर करे ॥

सब भक्तो का कहना बाबा मान जाते है ।

मेरे दुःख के दिनों में वो बड़े काम आते है ॥


मेरे मन के मंदिर में बाबा का वास रहे ।

कोई रहे ना रहे बस बाबा पास रहे ॥

मेरे व्याकुल मन को बाबा जान जाते है ।

मेरे दुःख के दिनों में वो बड़े काम आते है ॥



Post a Comment

0Comments

If you liked this post please do not forget to leave a comment. Thanks

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !