जय सिया राम बोलो जय सिया राम (Jai siya ram bolo jai siya ram lyrics in hindi) -
जय सिया, राम बोलो, जय सियाराम,
जय सिया, राम बोलो, जय सियाराम
कोई पूछे तो, हनुमत कैसा है,
कानन कुण्डल, कुंचित केशा है
राम की धुन में, ऐसे नाचे हैं,
हाथ बज्र और, ध्वजा विराजे हैं
श्री राम के, इस नाम से
तूँ अपनी प्रीत लगाए जा
हनुमान को, यूँ ही रिझाए जा,
जय सिया, राम बोलो, जय...
हर मुश्किल में, जिसने थामा है,
राम दूत, अतुलित बल धामा है
ओ हर मुश्किल में, मेरा संगी है,
महाँ वीर, विक्रम बजरंगी है
हर दुष्ट को, हर कष्ट को
जीवन से, दूर भगाएगा
जो राम का, नाम गाएगा,
जय सिया, राम बोलो, जय...
चिंता फिकर अब, किसको करना जी,
तुम रक्षक, काहू को डरना जी
इतना सा, अरमान है मेरा जी,
कीजे नाथ, ह्रदय में डेरा जी
इस बात पर, विश्वास कर
मेरी भी, बात तूँ, मान ले
ये मूल मंत्र, पहचान ले,
जय सिया, राम बोलो, जय...
.png)
If you liked this post please do not forget to leave a comment. Thanks