शिव हैं सुंदर शिव हैं प्यारा शिव शंकर का रूप निराला (Shiv Hai Sundar Shiv Hai Pyara lyrics in hindi) -
शिव हैं सुन्दर शिव हैं प्यारा
शिव शंकर का रूप निराला
शिव के मस्तक पर हैं चंदा
शिव की जटा से बहती गंगा
सौराष्ट्र में सोमनाथ हैं शिव जी
श्रीशैलम में मल्लिकार्जुन शिव जी
उज्जैन में महाकाल हैं शिव जी
ओम्कारेश्वर में ओमकार हैं शिव जी
परली में वैधनाथ हैं शिव जी
डाकिनी में भीमशंकर हैं शिव जी
सेतुबंध में रामेश्वर हैं शिव जी
दारूकावन में नागेश्वर हैं शिव जी
वाराणसी में विश्वनाथ हैं शिव जी
गौतमी तट पर त्रिंबकेश्वर हैं शिव जी
हिमालय में केदार हैं शिव जी
शिवालय में घृष्णेश्वर हैं शिव जी
देवो में महादेव हैं शिव जी
कालो के महाकाल हैं शिव जी
तीनो लोक के स्वामी हैं शिव जी
बड़े ही अंतर्यामी हैं शिव जी
शिव शंकर हैं भोले भाले
भक्तों के जीवन रखवाले
बड़े बड़े संकट भक्तों के
शिव शंकर ने पल में टाले
शिव की शरण में जो भी आवे
खाली हाथ ना वापस जावे
सबकी झोली शिव हैं भरते
सबकी इच्छा पूरी करते
.png)
If you liked this post please do not forget to leave a comment. Thanks